Posts

Showing posts from February, 2023

लहसुन पुदीना पराठा बनाने की विधि

Image
सादा पराठा तो अक्सर बनाते ही हैं अब बनाइए लहसुन और पुदीने का लजीज पराठा. इसका स्वाद दही के साथ लाजवाब लगता है. जानें बनाने का तरीका. आवश्यक सामग्री एक छोटा कप पुदीना पत्ता (बारीक कटा हुआ)  लहसुन की 3-4 कलियां (बारीक कटी हुई)  दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)  आटा 500 ग्राम  घी पराठा सेंकने के लिए  पानी आटा गूंदने के लिए  नमक स्वादानुसार  विधि - सबसे पहले एक बर्तन में पुदीना पत्ता, लहसुन, हरी मिर्च , नमक और आटा डालकर एकसाथ मिक्स करें और फिर पानी डालते हुए आटे को अच्छे से गूंद लें. - गूंदे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर रोटियां बेल लें. - मीडियम आंच में एक तवा गरम करने के लिए रखें. - तवे के गरम होते रोटी डालकर पहले तो इसे दोनों तरफ से सूखा ही सेंके. - अब रोटी के ऊपरी तरफ घी लगाकर इसे पलटकर सेंके और फिए दूसरे तरफ से भी ऐसा ही करें. - तैयार है गर्मागर्म लहसुन पुदीना पराठा. चटनी और दही के साथ सर्व करें.

मिल्क केक बनाने की विधि

Image
आवश्यक सामग्री दूध - 2.5 लीटर चीनी - 1 कप (250 ग्राम) घी - ½ छोटी चम्मच नींबू - 1 इलायची पाउडर - 1 छोटी चम्मच विधि - मिल्क केक बनाने के लिए सबसे पहले किसी भारी तले की कढा़ई या पैन में दूध डालकर गरम होने रख दीजिये, दूध को पहले तेज आंच पर ही पकाएं. दूध में उबाल आने पर दूध को चलाते रहें (दूध को लगातार चलाना अत्यंत आवश्यक होता है अन्यथा दूध कढा़ई के तले में चिपक कर जल सकता है). सारे दूध का 1/3 भाग रह जाने तक दूध को पकाना होता है. जब दूध 1/3 रह जाए तो गैस को धीमा कर दीजिए. अब दूध को दानेदार बनाने के लिए एक नींबू के रस में 3-4 चम्मच पानी मिलाकर दूध में डालकर मिला दीजिए, और 1/2 मिनिट धीमी आंच पर बिना चलाए दूध को रहने दीजिए (नींबू का रस डालने से दूध अच्छा दानेदार हो जाता है). आधा मिनिट बाद फिर से दूध को लगातार चलाते हुए थोडा़ और गाढा़ होने तक पकाएं गैस को अब धीमा ही रखें, दूध के गाढा़ होने और दानेदार होने पर इसमें चीनी डाल दीजिए और लगातार चलाते हुये पकाइये. दूध को जमने वाली कंसीस्टेंसी तक पकाना है. दूध के अच्छे से गाढा़ हो जाने पर इसका कलर भी हल्का ब्राउन होने लगता है. अच्छी महक भी आने लगती है...

बैगन की सब्जी | Baigan ki sabji Recipe

Image
Baingan ki Sabji Recipe in Hindi: आज हम आपको बैगन की सब्जी कैसे बनाते है यह बताने वाले है. इस सब्जी को बनाना बहुत ही आसान है. बैगन की सब्जी की रेसिपी. इस सब्जी को बनाने में ना तो ज्यादा समय लगता है और ना ही ज्यादा सामग्री की जरूरत पड़ती है आप अपने घर की ही सामग्रियों के साथ इस सब्जी को तैयार कर सकते हैं. इसका स्वाद इतना बढ़िया होता है कि आप छोटे मोटे पार्टी में भी इसे बनाकर सर्व कर सकते हैं यह सभी को बहुत पसंद आएगी, सब इस सब्जी की तारीफ करेंगे. बैंगन की सब्जी अगर मसालेदार बनी हो तो हर कोई इसे खाना पसंद करता है. मसालेदार सब्जी रोटी के साथ खाना सबको पसंद होती है. आज हम आपको अलग तरीके से बैंगन की सब्जी बनाना सीखा रहे है। तो चलिए सुरु करते है. Table of Contents आवश्यक सामग्री – Ingredients for Baigan ki sabji बनाने की विधि – Baigan ki sabji Recipe in Hindi बैगन की सब्जी | Baigan ki sabji Recipe – Indian Recipes आवश्यक सामग्री – Ingredients for Baigan ki sabji बेंगन 500 ग्राम प्याज 2 बारीक़ कटी हुयी लहसुन 10-12 पेस्ट किया हुआ अदरक 1 इंच का टुकड़ा पेस्ट किया हुआ मलाई 2 चम्मच बड़े कसूरी मेथी 1 च...

मालपुआ - Maalpua Recipe

Image
  सामग्री 1 लीटर फुल क्रीम दूध 2 बड़े चम्मच मैदा 2 बड़े चम्मच चीनी 1/4 चम्मच इलाइची पाउडर घी फ्राई करने के लिए चाशनी बनाने के लिए 2 कप चीनी केशर के कुछ धागे सजाने के लिए 2 बड़े चम्मच बादाम और पिस्ता (बारीक कटे हुए)     विधि सबसे पहले दूध को किसी भारी बर्तन में उबाले, जब दूध गाढ़ा (आधे से कम) हो जाये तो गैस बंद कर के दूध को ठंडा होने दे. चीनी और 2 कप पानी मिला के गैस पर चढ़ा दे जब एक तार की चाशनी बन जाये तो गैस बंद कर के केसर मिला दे. अब ठन्डे दूध में मैदा इलाइची पाउडर और 2 चम्मच चीनी मिला के गाढ़ा बैटर बना ले. अब एक सपाट नॉन स्टिक तवा या पैन गरम करे उसमे घी डाले और एक बड़ा चम्मच भर के बैटर डाले धीमी आंच पर पकने दे. जब पुए के किनारे सुनहरे होने लगे तो उसे पलट के दूसरी तरफ से भी सेक ले. दोनों तरफ से सिकने के बाद उसे चाशनी में डाल दे. कुछ देर चाशनी में पड़ा रहने दे. फिर निकाल के पिस्ता और बादाम से सजा के गरम गरम परोसे.

गुलाब जामुन - Gulab Jamun Recipe

Image
आवश्यक सामग्री     ·          मावा (खोया)  3०० ग्राम ·          मैदा (रिफाइन्ड फ्लोर )  5० ग्राम (2 बड़े चम्मच) ·          काजू 1     टेबल स्पून बारीक कटा हुआ ·          पिस्ता 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ ·          चीनी 6०० ग्राम ·        1/4 छोटा चम्मच इलाइची पाउडर ·   1/4 छोटा चम्मच खाने वाला सोडा ·          घी गुलाब जामुन तलने के लिये       विधि             मावा, इलाइची पाउडर, खाने वाला सोडा और मैदा को मिला के एक बड़े बर्तन में रखकर तब तक मलें जब तक कि वह  नरम ,  चिकना गूथे हुये आटे जैसा न लगने लगे. गुलाब जामुन बनाने के लिये मावा तैयार  है.     गुल...

ठंडाई- Thandai

Image
सामग्री  (4-5 लोगो के लिए) 1 लीटर दूध ½ “ का टुकड़ा दालचीनी ½ चम्मच सौंफ 10-12 बादाम 10-12 काजू 10-12 पिस्ता ¼ छोटा चम्मच सफ़ेद गोल मिर्च (या काली मिर्च) का पाउडर ¾ चम्मच खसखस 1 चम्मच सूखी हुई गुलाब की पंखुड़ी 4-5 हरी इलाइची का पाउडर ¾ कप चीनी   विधि  (How to make thandai at home) काजू, बादाम, पिस्ता, खसखस, सौफ और गुलाब की पंखुड़ी को 4 घंटे पहले से पानी में भीगा दे. फिर दूध और चीनी को छोड़ के ग्राइंडर में भीगी हुई सामग्री और बाकी बची सारी सामग्री मिला के बारीक पेस्ट बना ले फिर दूध में पिसा हुआ पेस्ट और चीनी मिलाये चीनी अच्छे से घुल जाने के बाद, एक ज्यूस छानने वाली छलनी से छान दे. (चाहे तो बचे हुए पेस्ट को एक बार फिर से पीस के दूध में मिला सकते है) ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दे. सर्व करने से पहले एक बार फिर से मिक्सर में चलाये. ठंडी और स्वादिष्ट ठंडाई गर्मियों में पिए और पिलाये.

बेसन की बर्फी - Besan ki Barfi

Image
  सामग्री बेसन 500 ग्राम चीनी 500 ग्राम खोवा 250 ग्राम पानी 250 मिली ली. घी 500 ग्राम बादाम, पिस्ता, काजू इच्छानुसार बारीक कटे हुए इलायची पाउडर 7-8 इलाइची का नारियल पाउडर - १ कप     विधि - ( How to make besan Barfi )   एक नानस्टिक या भरी कढाई में घी डालकर गर्म करे . उसमे बेसन को छान कर डाले गैस की आंच धीमी रखे, और अच्छे से भूने ब्राउन कलर का होने पर गैस बंद करदे और उतार ले   अब एक कढाई पानी डालकर गरम करे उसमें चीनी डाले और उबलने दे इसकी २ तार की चाशनी बनानी है जब चाशनी गाढ़ी होने लगे तो चम्मच से निकल कर एक बूँद प्लेट में डाले और थोडा ठंडा होने पर अंगुठे और ऊँगली के बीच तार बना के देखे अगर चाशनी में तार बन रहे है तो चाशनी तैयार है अब इसमें बेसन और खोवा मिला के अच्छे से मिक्स कर ले गैस बंद कर दे . इसमें नारियल का पाउडर पिसी इलायची भी मिला दे बारीक कटे हुए मेवे भी मिला दे एक थाली ले उसमे घी लगा ले और बेसन का मिश्रण उसमें डालकर फैला दे. जब मिश्रण ठंडा होकर सेट हो जाये तो इसे बर्फी के आकर में काट ले. स्वादिष्ट बेसन की बर्फी तैयार है एयरटाइट डि...

हल्दी दूध रेसिपी (Haldi Doodh Recipe)

Image
कैसे बनाएं हल्दी दूध हल्दी दूध रेसिपी : हल्दी दूध को लंबे समय से कई स्वास्थ्य लाभों के साथ रूप में जाना जाता रहा है. इस रेसिपी में इलाइची और काली मिर्च डालने से इसका स्वाद बढ़ जाता है. कु कुल समय 10 मिनट तैयारी का समय 05 मिनट पकने का समय 05 मिनट कितने लोगों के लिए  1 हल्दी दूध की सामग्री 350 ml (मिली.) दूध 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर 1 टी स्पून घी 1 टी स्पून शहद ( स्वाद के लिए) 1 इलाइची 2 साबुत काली मिर्च हल्दी दूध बनाने की वि​धि 1. सबसे पहले एक सॉस पैन में हल्दी पाउडर, घी और शहद डालें. गुठलियां निकालने के लिए इसे जल्दी से फेंट लें. 2. पैन में दूध, काली मिर्च और हल्की कुटी हुई इलाइची डालें. अच्छी तरह से फेंटें और मिश्रण को उबाल लें. 3. आंच को कम से कम करें. इसे आंच से उतारने से पहले 2-3 मिनट के लिए धीरे-धीरे उबलने दें. इसे कप में छान लें और गरमागरम सर्व करें!

कैपचिनो रेसिपी (Cappuccino Recipe)

Image
जानिए कैसे बनाएं कैपचिनो कैपचिनो रेसिपी : कॉफी के लिए अब आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है? सर्दियों की सुबह में अगर आपको नाशते की टेबल पर एक कप गर्मागर्म कॉफी मिल जाए तो सुबह की शुरूआत काफी बढ़िया हो जाती है। कु कुल समय 15 मिनट 02 seconds तैयारी का समय 02 seconds पकने का समय 15 मिनट कितने लोगों के लिए  2 आसान कैपचिनो की सामग्री 2 कप दूध 1 दालचीनी स्टिक 2 कप स्ट्रांग कॉफी स्वादानुसार चीनी दालचीनी (पीसी हुई) कैपचिनो बनाने की वि​धि 1. एक पैन में दूध को गर्म करें और इसमें दालचीनी स्टिक डालें और दूध में उबाल आने दें। 2. आंच को कम कर दें और इसे धीमी आंच पर 10 मिनट के लिए उबालें। 3. गर्म दूध में से दालचीनी स्टिक निकाल लें। 4. आधा कप कॉफी एक कप में डालें और स्वादानुसार चीनी डालें। 5. अब उपर से इसमें गरम दूध डालें। 6. इस पर अब पीसा हुआ दालचीनी पाउडर डालें और इसे गर्म सर्व करें।