लहसुन पुदीना पराठा बनाने की विधि
सादा पराठा तो अक्सर बनाते ही हैं अब बनाइए लहसुन और पुदीने का लजीज पराठा. इसका स्वाद दही के साथ लाजवाब लगता है. जानें बनाने का तरीका.
- एक छोटा कप पुदीना पत्ता (बारीक कटा हुआ)
- लहसुन की 3-4 कलियां (बारीक कटी हुई)
- दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- आटा 500 ग्राम
- घी पराठा सेंकने के लिए
- पानी आटा गूंदने के लिए
- नमक स्वादानुसार
विधि
- सबसे पहले एक बर्तन में पुदीना पत्ता, लहसुन, हरी मिर्च , नमक और आटा डालकर एकसाथ मिक्स करें और फिर पानी डालते हुए आटे को अच्छे से गूंद लें.- गूंदे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर रोटियां बेल लें.
- मीडियम आंच में एक तवा गरम करने के लिए रखें.
- तवे के गरम होते रोटी डालकर पहले तो इसे दोनों तरफ से सूखा ही सेंके.
- अब रोटी के ऊपरी तरफ घी लगाकर इसे पलटकर सेंके और फिए दूसरे तरफ से भी ऐसा ही करें.
- तैयार है गर्मागर्म लहसुन पुदीना पराठा. चटनी और दही के साथ सर्व करें.

Comments
Post a Comment